भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि, उसके घटक के दो काम कर रहे हैं - एक "सनातन" संस्कृति को कोसना और दूसरा मीडिया को "धमकाना"। जेपी नड्डा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि, इन पार्टियों के बीच आपातकाल-युग की मानसिकता जीवित है। उन्होंने आगे अपने इस लेख में लिखा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन को अपनी हरकतों को तुरंत बंद कर देना चाहिए, उन्हें इसके बजाय रचनात्मक कार्यों और लोगों की सेवा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अन्यथा, गुमनामी का रास्ता और भी साफ हो जाएगा।
जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर निशाना साधते हुए कहा कि, उसके घटक के दो काम कर रहे हैं - एक "सनातन" संस्कृति को कोसना और दूसरा मीडिया को "धमकाना"।