Guru Gobind Singh: पीएम मोदी ने गुरुवार को सिख धर्म के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि, गुरु गोबिंद सिंह का अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा। गुरु गोबिंद सिंह की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक पुराने भाषण का वीडियो भी पोस्ट किया है।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं
पीएम ने ट्वीट किया कि, प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता के लिए उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा।" हर साल सिख धर्म के लोग उनकी जयंती बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन गुरुद्वारों को खास तरीकें से सजाया जाता है। गुरुद्वारों में कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। इसके साथ लंगर भी आयोजित होता है।
अपने प्राणों का बलिदान दिया था
गुरु गोबिंद सिंह का जन्म अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 22 दिसंबर 1666 को हुआ था। 7 अक्टूबर 1708 को मुगलों से युद्ध के दौरान उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। श्री हजूर साहिब गुरु गोबिंद सिंह का शहीद स्थल है जो कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित है।
ये भी पढ़े- Manishankar Aiyar ने कहा – भारत टूटा हुआ है, BJP ने सरदार पटेल का अपमान बताया
Comments (0)