केदारनाथ परिसर में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स बनाने वाले 84 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
धाम के 50 मीटर की परिधि में रील्स और वीडियो बनाने पर रोक है
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया है कि, केदारनाथ धाम के 50 मीटर की परिधि में रील और वीडियो बनाने पर रोक है। शुक्रवार को धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रहे 4 लोगों को पकड़कर चालान किया गया। डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने आगे बताया है कि, इससे पहले पुलिस 80 लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स और वीडियो बनाते हुए पकड़ कर चालान कर चुकी है।
हुड़दंग करने वाले 59 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई
पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया है कि, नशे का सेवन कर धाम में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी रुद्रप्रयाग पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। उन्होंने बताया है कि, शुक्रवार को नशा कर हुड़दंग करने वाले 59 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
Comments (0)