लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान है। एग्जिट पोल के आंकड़ों को इंडी गठबंधन के नेताओं ने मानने से इनकार कर दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने एग्जिट पोल और पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया।
गोपाल राय ने कहा कि, जल्द ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल बाहर आएंगे। जेल जाने से पहले केजरीवाल की रिपोर्ट सबमिट कर दी गई है।