New Delhi: आज देशभर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबडेकर (BR Ambedkar Jayanti 2023) की आज 133वीं जयंती मनाई जा रही है। आपको बता दें कि हर साल 14 अप्रैल को उनका जन्मदिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरा देश आज बाबा साहेब को याद कर रहा है। इस खास मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
संसद में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संसद भवन परिसर में बाबा साहेब की जयंती पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान देश के तमाम बड़े नेता यहां मौजूद हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी भीमराव आंबडेकर को श्रद्धांजलि दी है।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने इस मौके पर एक ट्वीट भी किया है। मोदी ने ट्वीट में लिखा, "समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!"
सोनिया गांधी और खरगे भी कार्यक्रम में हुए शामिल
संसद परिसर में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
Read More- SP MP: असद के एनकाउंटर पर सपा सांसद बर्क ने कहा- मुसलमानों के साथ हो रही ज्यादती
Comments (0)