AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बिहार दौरे पर LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि, वे (असदुद्दीन ओवैसी) 'इंडिया' गठबंधन को नुकसान पहुचाएंगे। पासवान ने आगे कहा कि, पीएम मोदी की आज सभा रही जिसमें इतनी भीषण गर्मी के बाद भी लोगों का जोश, उत्साह और जनसैलाब देखने को मिला। चिराग ने दावा करते हुए आगे कहा है कि, हमारा छठा और सातवां चरण भी स्पष्ट हो गया है, NDA को 400 के पार से कोई नहीं रोक सकता है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, हमें उम्मीद है कि, पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।