देश में पिछले कई दिनों से सनातन पर 'धर्मयुद्ध' छिड़ा है। विपक्षी गठबंधन 'I-N-D-I-A' के नेता हर दिन सनातन और हिंदुत्व व हिंदू धर्म पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन सनातन धर्म पर अनर्गल बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे। अब इसी कड़ी में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी सनातन धर्म का विरोध करने वालों पर हमला बोला है।
बाबा रामदेव ने कहा कि, हमारी सनातन संस्कृति की पहचान प्राचीन समय से है, लेकिन अंग्रेजों ने अपने शासन काल के समय इंडिया नाम दे दिया था।