Hyderabad: हैदराबाद में एक फूड डिलीवरी बॉय ने कुत्ते से अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल उसे NIMS में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये मामला 11 जनवरी की रात का है। हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में रहने वाली शोभना ने स्विगी ऐप से खाना मंगवाया था। डिलीवरी बॉय रिजवान खाना लेकर उनके दिए गए पते पर पहुंचा। जब रिजवान ने पार्सल शोभना दिया तो तभी उनके जर्मन शेफर्ड नस्ल के पालतू कुत्ते ने डिलीवरी बॉय पर हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले से बचने के लिए रिजवान छत पर भागा और डॉगी भी उसके पीछे तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गया। जिसके बाद उसने छलांग लगा दी।
रिजवान की मदद करने के लिए शोभना ने पड़ोसियों को बुलाया और खुद भी कुत्ते के पीछे दौड़ी। लेकिन जब तक शोभना छत पर पहुंचीं डिलीवरी बॉय ने कुत्ते से बचने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके चलते रिजवान गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस इंस्पेक्टर एम नरेंद्र ने कहा कि
पुलिस इंस्पेक्टर एम नरेंद्र ने बताया कि घायल की पहचान यूसुफगुडा के श्रीरामनगर इलाके के मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई। बताया कि जैसे ही रिजवान ग्राहक को पार्सल सौंप रहा था, उसके परिवार का पालतू कुत्ता, एक जर्मन शेफर्ड, घर से बाहर निकला और उस पर झपट पड़ा। हमले के डर से रिजवान ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया। लेकिन कुत्ते ने उसका पीछा किया और वह अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूद गया। रिजवान जमीन पर गिरकर घायल हो गया। इस बीच, शोभना, अन्य पड़ोसियों के साथ, उसके बचाव के लिए दौड़ी और उसे इलाज के लिए NIMS में स्थानांतरित कर दिया।
धारा 336 के तहत केस दर्ज
रिजवान को इलाज के लिए NIMS में भर्ती कराया गया है। अभी भी वह बेहोश है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, रिजवान के भाई मोहम्मद खाजा ने 12 जनवरी को शोभना के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने खाना मंगाने वाली महिला के खिलाफ धारा 336 (लापरवाही के कारण चोट लगने) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ये भी पढे़- MP Santokh Singh: सांसद संतोख सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख
Comments (0)