केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने शनिवार को कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश, जो "भारत विरोधी गिरोह" का हिस्सा हैं, न्यायपालिका को एक विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
कुछ न्यायाधीश भारत विरोधी गैंग का हिस्सा: Kiren Rijiju
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि, “हाल ही में न्यायाधीशों की जवाबदेही पर एक सेमिनार आयोजित हुआ था। लेकिन किसी तरह पूरा सेमिनार में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे कार्यपालिका न्यायपालिका को प्रभावित कर रही है।” रिजिजू ने कहा कि कुछ न्यायाधीश ऐसे हैं जो कार्यकर्ता हैं और एक भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा हैं जो न्यायपालिका को विपक्षी दलों की तरह सरकार के खिलाफ करने की कोशिश कर रहे हैं।
रिजिजू ने कहा कि, "चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियां संविधान में निर्धारित की गई है। संसद को इस मामले में कानून बनाना है, जिसके अनुसार नियुक्ति की जानी है। मैं मानता हूं कि संसद में इसके लिए कोई कानून नहीं बनाया गया है और यह अब तक खाली है।"
न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश हो रही है
“कोई भी, अगर राहुल गांधी या कोई भी कहता है कि भारतीय न्यायपालिका को हाईजैक कर लिया गया है या देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है, न्यायपालिका मर चुकी है, इसका क्या मतलब है? भारतीय न्यायपालिका को कमजोर करने के लिए सोच-समझकर प्रयास किया जा रहा है। यही कारण है कि दिन-ब-दिन वे यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार भारतीय न्यायपालिका को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है।
IBFP पाइपलाइन की हुई शुरुआत, पीएम मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने किया उद्घाटन
Comments (0)