प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री परिषद की बैठक में बुधवार को भारत और इंडिया विवाद पर मंत्रियों को कुछ न बोलने की हिदायत दी है। सूत्रों ने ये जानकारी दी, शर्तों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन धर्म विवाद पर बोलने की छूट दी है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथ ही अपने मंत्रियों से कहा कि अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी मंत्री जी-20 की बैठक पर न बोले। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा बस पूल इस्तेमाल करने की विशेष हिदायत दी है। सूत्रों के अनुसार, पीएम ने कहा है कि 9 तारीख को आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लेने वाले मंत्री अपनी गाड़ियों से संसद भवन परिसर पहुंचे और बसों में बैठकर वेन्यू तक जाएं।