झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का चुनाव प्रचार अपने पूरे शवाब पर हैं। इसी क्रम में राज्य के बोकारो जिले के चंदनक्यारी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि, हम पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे झारखंड के किसानों के बैंक खातों में भेजते हैं और पूरे के पूरे उन्हें मिलते हैं।
भ्रष्टाचारियों को दिलाएंगे कड़ी सजा
बोकारो जिले के चंदनक्यारी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, अब आपने भारतीय जनता पार्टी-NDA सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है। मैं आपसे वादा करता हूं कि सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा, आपके लिए खर्च होगा, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा।
एनडीए सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है
पीएम ने आगे कहा कि, हम पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे झारखंड के किसानों के बैंक खातों में भेजते हैं और पूरे के पूरे उन्हें मिलते हैं। ऐसे ही हाइवे, रेलवे और एयरपोर्ट के कितने ही काम होते हैं, जिस पर केंद्र सरकार सीधे खर्च करती है, किसी को बीच में से कट करने का मौका ही नहीं मिलता। उन्होंने यहां अपने बयान में कहा कि, झारखंड में भी हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
NDA सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है
झारखंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की नीतियों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भाजपा-NDA सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। हम झारखंड में बंद पड़े पुराने कारखाने भी खुलवा रहे हैं। सिंदरी का खाद कारखाना भी तो पहले की सरकारों की कुनीति की वजह से बंद हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि, हमने सिंदरी खाद कारखाने को शुरू करवाया। इससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।
Comments (0)