JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में बीजेपी के सीनियर नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की। यानी अगले लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा प्रमुख बने रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में, बिहार में हमारा स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा था। NDA ने महाराष्ट्र में बहुमत हासिल किया, उत्तर प्रदेश में जीत हासिल की और पश्चिम बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी। हमने गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की।
बधाई और शुभकामनाएं दी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल बढ़ाए जाने का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही ये विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव जीतेगी।
सांसद अरुण साव ने कहा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल को जेपी नड्डा ने अब तक जिस क्षमता के साथ और ज्यादा मजबूती दी है, उसे देखते हुए उनका कार्यकाल का बढ़ना यह सुनिश्चित करता है कि आने वाले वक्त में भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव में विजय पताका फहराएगी। भाजपा ने उनके संगठन नेतृत्व में लगातार चुनावी सफलता हासिल की है। उन्होंने अद्भुत संगठन क्षमता का परिचय दिया है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संगठन क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि वे एक कुशल संगठक हैं। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन ने सफलता प्राप्त की है। वे संगठन और सत्ता में समन्वय स्थापित रखने में माहिर हैं। छत्तीसगढ़ में उनके प्रभार के दौरान वे समूचे प्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रति जेपी नड्डा को विशेष आत्मीयता है। उनका कार्यकाल बढ़ने पर छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।
1978 में छात्र राजनीति शुरू की
जेपी नड्डा ने 1978 में एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति शुरू की। इसके बाद 1991 से 1994 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 2014 में मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले वह नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अध्यक्ष रहते पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। 2012 और 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। जेपी नड्डा पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये और 1994 से लेकर 1998 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के नेता रहे। इसके बाद वे दोबारा 1998 में भी विधायक चुने गये।
ये भी पढ़े- Meghalaya: मेघालय में चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले राज्य के 5 विधायकों ने दिया इस्तीफ
Comments (0)