National Youth Festival: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कर्नाटक के हुबली (Hubli) में आज 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) पर आयोजित किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद की जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) के मौके पर आयोजित होने वाला यह प्रोग्राम 16 जनवरी तक चलेगा। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 30 हजार युवा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की थीम ‘विकसित युवा - विकसित भारत’ रखी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कहा कि, इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।
देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कहा, देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें उम्मीद है कि सशक्त होने के साथ ही युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि भारत के पांच पारंपरिक खेल जैसे, मलखम, योगासन, कलारेपट्टू, थंगटा और गटका को महोत्सव में शामिल किया जाएगा, ताकि लोगों को उनके बारे में पता चल सके और वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल बन सकें।
1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था
भारत सरकार ने साल 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से हर साल देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।
12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में चलेगा
राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। ये महोत्सव इस साल 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में हो रहा है। जिसकी थीम "विकसित युवा - विकसित भारत" है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा।
युवाओं से अपना विजन शेयर करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) उद्घाटन समारोह में युवाओं से अपना विजन शेयर करेंगे। 5 दिवसीय प्रोग्राम में देशभर से 30,000 से अधिक युवा शामिल होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Chief Minister Basavaraj Bommai) ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के युवा प्रतिनिधि अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर कर्नाटक में पहली बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Day) का आयोजन हो रहा है।
ये भी पढे़- CM Bhupesh: रायपुर में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Comments (0)