उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में देर रात 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप से धरती डोल गई। जिले के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।