बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से बातचीत शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश की सोनिया गांधी से भी फोन पर बातचीत हुई है। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश और सोनिया गांधी के बीच हुई बातचीत में बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी चर्चा हुई है। आपको बता दें कि, बीजेपी की मौजूदा कार्यशैली पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आगे कहा कि, कुछ लोग जहाज को डुबाना चाहते थे, सीएम नीतीश कुमार ने समय रहते उन लोगों को पहचान लिया। आरसीपी सिंह को पार्टी से जाना ही था क्योंकि उनका तन यहां था, लेकिन मन कहीं और था। उन्होंने कहा, सत्ता जाने से आरसीपी सिंह बौखला गए।
ये भी पढ़ें - मंत्री उषा ठाकुर ने मदरसों में जताई मानव तस्करी की आशंका
आपको बता दें कि, जेडीयू से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद बिहार में हलचल तेज है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा था। जेडीयू डूबता हुआ जहाज नहीं बल्कि दौड़ता हुआ जहाज है। ये समय आने पर पता चल जाएगा।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आगे कहा कि, सीएम नीतीश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया लेकिन वो मालिक बन गए थे, जबकि वो या हम बस केयर टेकर हैं। उन्होंने आगे कहा कि, एक और चिराग मॉडल तैयार किया जा रहा था। हम लोगों ने समय रहते उसे खत्म कर दिया। अध्यक्ष ललन सिंह ने आगे कहा कि, अभी ट्रेलर देखिए बाद में फिल्म देखिएगा। समय आने पर सब कुछ बताएंगे। सबको पता है कि, षड्यंत्र कहां से हुआ। नीतीश कुमार के कद को छोटा करने की साजिश हुई।
Comments (0)