विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में पीएम उम्मीदवार कौन होगा। इस सवाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार विपक्षी नेताओं को कटघरे में खड़ी करती आई है। अब इस पर JDU ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भाषण का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार को PM उम्मीदवार होने का संकेत दे रहे हैं। इस वीडियो में ललन सिंह कह रहे हैं कि, आप सभी ने एक ऐसा नेता इस देश को, बिहार को दिया है, जो बिहार का नेतृत्व तो कर ही रहे हैं। इसके अलावा आज पूरे देश का नेतृत्व करने के लिए खड़ा है।
ललन सिंह ने कहा कि, आप सभी ने एक ऐसा नेता इस देश को, बिहार को दिया है, जो बिहार का नेतृत्व तो कर ही रहे हैं।