AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी(Asaduddin Owaisi) इन दिनों बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे है। मुस्लिम समुदाय की बात करते हुए उन्होंने (Asaduddin Owaisi) मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, सरकार मुसलमानों के लिए कुछ नहीं कर रही है।
इस्लाम ने भारत को लोकतंत्र का तोहफा दिया है - Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में कहा कि, इस्लाम ने भारत को लोकतंत्र का तोहफा दिया है। अब उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि, लोकतंत्र की तलाश 57 देश कर रहे हैं, ऐसा क्यों?
बाद में हमने बंद दरवाजे खोल दिए
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, इस मुल्क में जो आखरी 3 कारवां आए थे वो इस्लाम के थे, जो यहां पर आए और बस गए। उन्होंने आगे कहा कि, जिस प्रकार गंगा और यमुना अलग-अलग निकलती हैं, लेकिन उन्हें संगम कहा जाता है। इस देश में बहुत खजाना था लेकिन बाद में हमने बंद दरवाजे खोल दिए। इस्लाम ने इस देश को बहुत तोहफे दिए हैं, लेकिन उसमें से जो सबसे महत्वपूर्ण तोहफा है, वह है लोकतंत्र का तोहफा।
यूजर्स ली चुटकी
असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर जितेंद्र चौरसिया नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि, लोकतंत्र मुसलमानों ने नहीं, बल्कि संविधान ने दिया है। वहीं संतोष कुमार नाम के यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा कि, एक और जोक सुना दो। रविंद्र शुक्ला नाम के यूजर ने लिखा कि, इस्लाम ने कुछ नहीं दिया, बल्कि हमारे देश के संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं ने हमें लोकतंत्र का तोहफा दिया है।
AIMIM प्रमुख कुछ दिनों से अपने बयानों के कारण सुर्खियों में है
असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है। अभी हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुटकी लेते हुए कहा कि, एक नेता है जो अपना नाम लेकर बोलते हैं कि, मैंने उसको मार दिया। फिर तुम क्या हो, जिन्न हो क्या? आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने कहा था कि, वह पहले वाले राहुल नहीं है। अब वह बदल गए है।
ये भी पढ़ें - Madhya Pradesh: एससी-एसटी वर्ग के युवाओं को रिझाने की तैयारी में बीजेपी, युवाओं को देगी व्यापार और व्यवसाय में फायदा
Comments (0)