कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने उत्तराखंड में किसी साधु के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है। इसके अलावा प्रमोद कृष्णम ने पर्वतीय राज्य में धार्मिक-आस्था के पर्यटन को बढावा देने की हामी भरी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, यहां हरिद्वार, ऋषिकेश जैसी नगरी। बहुत बडी संभावनाएं हैं। यदि इन्हें सजाया-संवारा जाए तो उत्तराखंड एक विकसित राज्य बन सकता है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, उत्तराखंड यूपी से ही अलग होकर बना था और ये भी सच है उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है।