देश के कई राज्यों में मंकीपॉक्स के मरीजों के मिलने के बाद अब बिहार में भी एक संदिग्ध मरीज मिला है। जिस महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं वो पटना की रहने वाली है। पीएमसीएच की माइक्रो वायरोलॉजी विभाग की टीम सैंपल लेगी और जांच के लिए पुणे भेजेगी। बिहार स्वास्थ्य विभाग इस मामले को संदिग्ध मान रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसे लेकर बैठक भी की है। बैठक में बिहार स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव, सभी वरीय अधिकारी, राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, सभी मेडिकल कॉलेजों के सुपरिटेंडेंट्स शामिल हुए।
तुरंत ही उसकी जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है। कि प्रखंड स्तर के चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ मंकीपॉक्स के संबंध में जानकारियों को साझा करें। चिकित्सकों को संदिग्ध मरीज नजर आता है तो तुरंत ही उसकी जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सैंपल कलेक्ट करें। यूनिर, ब्लड, स्वैप का सैंपक कलेक्ट करें। सभी सैंपल बायोलॉजी लैब पुणे भेजे जाएंगे।
ये भी पढ़े- केदारनाथ धाम में भक्तों की उमड़ रही भारी भीड़, कठिन मौसम के बावजूद भी नहीं कम हौसले
मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए जाएंगे
मंकापॉक्स को लेकर बिहार सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ये जानकारी दी कि अस्पतालों में मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर तक ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा समय-समय पर तैयरियों का जायजा लिया जाएगा।
Comments (0)