प्रधानमंत्री मोदी आज चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि 6 चरणों के मतदान में देश ने तीसरी बार भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार को पक्का कर दिया है। भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया? इसका सीधा-सीधा कारण है- नेक नीयत, नेक नीतियां और राष्ट्रनिष्ठा। देश समझ गया है कि ‘इंडिया' गठबंधन साम्प्रदायिक व जातिवादी है। ‘इंडी गठबंधन' कहता है कि पांच साल में उसके पांच प्रधानमंत्री होंगे, क्या ऐसे प्रधानमंत्री देश को मजबूत कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है। ये लोग घोर सांप्रदायिक हैं। ये लोग घोर जातिवादी हैं। ये लोग घोर परिवारवादी हैं। जब भी इनकी सरकार बनती है, ये लोग इसी आधार पर फैसला लेते हैं। हमारे देश का पवित्र संविधान भी इनके (इंडी गठबंधन) निशाने पर है। ये SC-ST-OBC का आरक्षण लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान साफ-साफ कहता है, धर्म के आधार आरक्षण हो ही नहीं सकता।
प्रधानमंत्री मोदी आज चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि 6 चरणों के मतदान में देश ने तीसरी बार भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार को पक्का कर दिया है।
Comments (0)