पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि, आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता ने लोगों से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को वोट न देने की अपील की है। बाजवा ने कहा कि, 32 AAP विधायकों के समर्थन से, उनकी पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ सरकार को उखाड़कर फेंक सकती है। आपको बता दें कि, पंजाब में कांग्रेस के पास 18 सीटें हैं।
प्रताप सिंह बाजवा के दावे पर सीएम मान का पलटवार
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के साथ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम मान ने कहा कि, प्रताप बाजवा (भाजपा), आप पंजाब के लोगों की चुनी हुई सरकार को तोड़ने की बात कर रहे हैं। मैं जानता हूं कि, कांग्रेस ने सीएम बनने की आपकी इच्छा को मार डाला है। मैं पंजाब के 3 करोड़ लोगों का प्रतिनिधि हूं, कुर्सी का त्रिशूल नहीं, अगर हिम्मत है तो आलाकमान से बात करें।
आप लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनाए गए 26 विपक्षी दलों वाला खेमा I.N.D.I.A. के सदस्य AAP और कांग्रेस के बीच तकरार तब शुरू हुई, जब आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया कि, वह पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पंजाब में 2022 के चुनाव में आप ने 92 सीटें जीती थी
आपको बता दें कि, 2022 में, आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब चुनाव में भारी जीत हासिल की थी, आप ने प्रदेश विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर कब्ज़ा किया था। वहीं कांग्रेस ने 18 सीटें जीतीं थीं, वहीं शिरोमणि अकाली दल ने 3 सीटें और भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीटें जीतीं थीं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने 1 और स्वतंत्र उम्मीदवार ने भी एक सीट जीती थी।
Comments (0)