नई दिल्ली। (January Bank Holidays 2023 ) साल 2023 का शानदार आगाज हो गया है। इसके साथ 19 जनवरी से शादियों का सीजन शुरु हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी किसी समारोह का आयोजन करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि पूरे देश में दो दिन तक बैंक बंद (January Bank Holidays 2023 ) रहने वाले हैं। दरअसल, बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश होता है। जिसके चलते बैंकों में ताला पड़ा रहेगा।
रविवार को मकर संक्रांति
14 जनवरी को महीने का दूसरा शनिवार यानि Second Saturday है। इसके बाद रविवार यानि 15 जनवरी को संडे होने से सभी बैंकों में छुट्टियां रहेगी। ये नेशनल हॉलिडे होने की वजह से सभी राज्यों में ये दो दिन बैंकों में काम नहीं होगा। हालांकि एटीएम मशीन और आनलाइन पेमेंट की सुविधा से आप ट्राजेक्शन कर सकते हैं। पर आपको बता दें बड़े कैश अमाउंट के लिए हो सकता है आपको परेशानी का सामना करना पड़े।
इनके चलते बंद रहेगें बैंक
- 12 जनवरी 2023 – गुरुवार – स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 जनवरी 2023 — शनिवार — महीने का दूसरा शनिवार
- 15 जनवरी 2023 — रविवार — महीने का दूसरा रविवार
- 16 जनवरी 2023 – सोमवार – उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में और कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 23 जनवरी, 2023 – सोमवार – असम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
- 25 जनवरी, 2023 – बुधवार – राजत्व दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 26 जनवरी, 2023- गुरुवार – गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 जनवरी, 2023- मंगलवार – मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
जानें कब रहेगा बैंकों में वीकेंड हॉलिडे
आपको बता दें कि, नए साल की शुरूआत यानि 1 जनवरी रविवार को आने से बैंक बंद रहें। चार रविवार 8, 15, 22 और 29 जनवरी को को पड़ने के वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 जनवरी को दूसरा और 28 जनवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। READ MORE- Marion Biotech: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी, बच्चों को न पिलाएं भारत के मैरियन बायोटेक के सिरप
Comments (0)