बिहार - केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey ) ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि, पिछले 24 घंटों में बक्सर में उन पर 2 बार हमले के प्रयास हुए हैं। राजधानी पटना में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey ) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े । वह बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य परशुराम के निधन पर अपने आप को रोक नहीं पाए और उनकी याद में फफक-फफक कर रोने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि, नीतीश सरकार मेरी हत्या की साजिश रच रही है।
कुछ उपद्रवी ने मुझ पर हमला करने कोशिश की - Ashwini Choubey
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि, बक्सर में मेरे कार्यक्रम के किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दिनभर के अनशन के दौरान मुझसे महज 5-6 फीट की दूरी पर कुछ उपद्रवी मुझ पर हमला करने के लिए अपनी लाठी हवा में लहराते दिखे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, मेरे अंगरक्षकों और पुलिस कर्मियों ने 3 लोगों को पकड़ लिया और मुझे बचा लिया। अगर उन्होंने उन्हें नहीं पकड़ा होता तो मुझे नहीं पता कि, क्या होता?
पुलिस उप महानिरीक्षक को घटना की जानकारी दी हैं
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि, एक व्यक्ति ड्यूटी के दौरान मौजूद पुलिस के बीच से देशी पिस्तौल लेकर भाग गया। पुलिस सिर्फ देखती ही रह गई। उन्होंने आगे कहा कि, इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और सभी पदाधिकारियों को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी हैं।
बदमाशों को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया
उन्होंने कहा कि, जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था उन्हें प्रभावशाली लोगों के दबाव में आ कर छोड़ दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मैं नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि, जिन बदमाशों के थाने लाया गया था तो अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? आपको बता दें कि, रविवार की रात को उनके काफिले को एस्कॉर्ट कर रहा वाहन एक दुर्घटना के बाद पलट गया था।
ये भी पढें - Amitabh Bachchan: इंदौर को मिलेगी आज सौगात, अमिताभ बच्चन करेंगे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का शुभारंभ
Comments (0)