यूपी, बिहार के कई जिलों में भी शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 दिसंबर को हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होने की संभावना है। जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों बाद यूपी में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। बिहार में भी आज कई जिलों में बारिश के बाद पारा तेजी से गिरेगा। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 18 दिसंबर को यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या और मुरादाबाद में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और बलिया में भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आने वाले दिनों में राज्य में शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। बीते 24 घंटों में तापमान काफी नीचे पहुंच गया। जिसमें लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 23.6 तो न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने बिहार में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य में कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। आज बिहार के छपरा, गया, कटिहार, मोतिहारी, सीवान गोपालगंज समेत बिहार के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा बारिश और शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। बिहार के में आने वाले 3 से 4 दिनों में रात के समय तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। बिहार के मधुबनी में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Comments (0)