प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आए जीडीपी आंकड़ों की सराहना करते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में इकोनॉमी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए देश की जनता धन्यवाद की पात्र है। हमने 8.2 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर को हासिल करके दिखा दिया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी ने इसे आने वाले कल का ट्रेलर बताया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से हम देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने में सफल रहे। हमारी इकोनॉमी मजबूत है और हम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आए जीडीपी आंकड़ों की सराहना करते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में इकोनॉमी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए देश की जनता धन्यवाद की पात्र है।