Indian Science Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को 108वें इंडियन साइंस कांग्रेस का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे और संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का फोकस महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर होगा। इस कार्यक्रम का सब्जेक्ट- साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विद वुमन एंपावरमेंट रखा गया है। कार्यक्रम की आयोजन तुकोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 5 दिन तक चलेगा
PMO के अनुसार, वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा पीएम अपना संबोधन देंगे। साइंस डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी अपने-अपने क्षेत्र के लिए 2030 की रूपरेखा पेश करेंगे। इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगें। इस कार्यक्रम का आयोजन 5 दिन तक चलेगा।
महिला वैज्ञानिकों के व्याख्यान
प्रतिभागी महिलाओं को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) शिक्षा, अनुसंधान तक समान पहुंच प्रदान करने के तरीके ढ़ूढने के साथ शिक्षण, अनुसंधान और उद्योग के उच्च क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा और विचार-विमर्श करेंगे। PMO ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों के व्याख्यान भी होंगे।
पहला सेशन 1914 में किया गया था
यह कार्यक्रम 2 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 2020 में बेंगलुरु में यह इवेंट किया गया था। कोरोना के चलते इसे 2 साल के लिए टाल दिया गया था। ये पहला ऐसा मौका होगा जब PM मोदी व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग क्षेत्रों के टॉप साइंटिस्टों के समागम में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि इंडियन साइंस कांग्रेस पहला सेशन 1914 में किया गया था। तब से यह हर साल आयोजित किया जाता है।
ये भी पढ़े- Loksabha Pravas: BJP के ‘लोकसभा प्रवास’ कार्यक्रम के तहत अमित शाह इस महीनें में करेंगे 11 राज्यों का दौरा
Comments (0)