देश में जाति गणना के मामले पर राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला हैं। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि, जब न कोई पिछड़ा है, न कोई दलित है, फिर इतने सालों तक मोदी जी ने खुद को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) क्यों कहा ?
राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा सरकार अपने दिन गिने, जातिगत गिनती हम कराएंगे।