नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। वहीं नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर बीजेपी और NDA के नेताओं की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि, यह देश के लिए अच्छी बात है कि, नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।