बिहार में इन दिनों सियासी उथल-पुथल मची हुई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के RJD से नाता तोड़ने के कयासों के बीच लालू खेमे ने 122 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 8 और विधायकों का बंदोबस्त करने की कोशिशें शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, 243 सीटों वाली विधानसभा में इस समय सीटों का गणित कुछ इस प्रकार है। राजद+कांग्रेस+लेफ्ट की सीटों को मिला लिया जाए तो 79+19+16 यानी 114 का आंकड़ा बनता है, यानी बहुमत के लिए 8 विधायक कम है।
बीजेपी नीतीश के साथ वापस गठबंधन कर सकती है, लेकिन वो अब उन्हें सीएम पद देने के लिए राजी नहीं है।