योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने चूरू के सुजानगढ़ में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में PoK को भारत में शामिल करने की कामना को लेकर किए जा रहे हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए।
बाबा रामदेव ने इस दौरान कहा कि, जिस तरह के अभी पाकिस्तान में हालात हैं उससे साफ जाहिर है कि, उसके जल्दी ही 4 टुकड़े होंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, PoK, बलूचिस्तान और सिंध प्रांत भारत में शामिल होंगे। पाकिस्तान केवल छोटा सा देश रह जायेगा। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि, बहुत जल्द की हमारा अखंड भारत का सपना पूरा होगा।
Baba Ramdev ने कहा - धर्मांतरण एक वैश्विक बीमारी बन चुकी है
मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि, स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की मनोकामना जल्द ही बालाजी महाराज पूर्ण करेंगे। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि, धर्मांतरण एक वैश्विक बीमारी बन चुकी है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि, भारतीय शास्त्रों में पूरा ज्ञान भरा हुआ है। इनमें 10 लाख से ज्यादा श्लोक हैं। इसके बावजूद भी कुछ मंदबुद्धि लोग रामचरितमानस तक पर आरोप लगाने से बाज नहीं आते।
हमारे लिए राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म है
योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि, हमारे लिए राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म है। भगवान बालाजी की कृपा देखनी है तो बंद आंखों वाले महाराज रामभद्राचार्य को देख लो। इस दौरान उन्होंने बालाजी की कथाओं को भी बताया और कहा कि व्यक्ति को हमेशा कर्म करते रहना चाहिए कभी फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए।
महायज्ञ अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करेगा
कथावाचक चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने इस दौरान कहा कि, यह महायज्ञ अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करेगा। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आपको बता दें कि, PoK को भारत में शामिल करने की कामना को लेकर यहां पर 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।
ये भी पढ़ें - Jyotiraditya Scindia: कमलनाथ के तोप वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया करारा जवाब
Comments (0)