कुछ दिनों से विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.के नेताओं के द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ लगातार बयानबाजी जारी है। आए दिन कोई न कोई नेता सनातन धर्म पर निशाना साध रहे व विवादित बयान दें रहे हैं। वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता विपक्ष पर हमलावर है। वहीं अब इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला है।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन ने कुछ पत्रकारों का बहिष्कार किया है। वहीं लोग जो हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर व्याख्यान दे रहे थे।