देश के कई राज्यों में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। इसके चलते सभी राज्यीं में झमाझम बारिश हो रही हैं। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों के किसानों को राहत मिली है, तो कई राज्यों में ये बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ समेत विभिन्न राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तूफान और बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात होने के भी आसार हैं।
देश के कई राज्यों में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। इसके चलते सभी राज्यीं में झमाझम बारिश हो रही हैं। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों के किसानों को राहत मिली है, तो कई राज्यों में ये बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ समेत विभिन्न राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
Comments (0)