पंजाब में आप कैबिनेट की मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सीएम भगवंत मान की कैबिनेट ने 26,454 नौकरियों को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में यह भी फैसला लिया गया कि, अब पंजाब में एक विधायक को एक पेंशन पर भी मुहर लग गई है। कैबिनेट की मीटिंग के बाद सभी बड़े फैसलों के बारे में जानकारी सीएम भगवंत मान ने दी।
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर, कई होटलों ने बोरे-बासी को अपने मेन्यू में शामिल किया
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि, आप की सरकार ने सिर्फ एलान नहीं करती है, बल्कि जो कहती है, वह करके भी दिखाती है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि, कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी दी गई है। अब पंजाब में एक विधायक एक ही पेंशन मिलेगी। इस फैसले को मंजूरी दी गई है।
आगे सीएम भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब सरकार ने किसानों और छोटे ट्रांसपोर्टरों को भी राहत दी है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूर कर लिया गया है।
आगे सीएम ने कहा कि, मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8करोड़ मुआवज़े को मंजूरी दी गई है। 38.08 करोड़ किसानों को दिया जा रहा है। 3.81 करोड़- खेत मजदूरों के लिए अपूर्व किया गया है। छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं।
Comments (0)