बिहार में नई NDA सरकार बनने के बाद प्रदेश के 4 महत्वपूर्ण आयोगों को भंग कर दिया गया है। सूबे की नीतीश सरकार ने अति पिछड़ा आयोग, महादलित आयोग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग और राज्य अनुसूचित जनजाति (एसटी) आयोग को भंग करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि, इन आयोगों में RJD और JDU से जुड़े 19 नेता थे।
नीतीश सरकार ने अति पिछड़ा आयोग, महादलित आयोग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग और राज्य अनुसूचित जनजाति (एसटी) आयोग को भंग करने का फैसला लिया है।