कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना के बख्तियार में जनसभा को संबोधित करते हुए गारंटी दी है कि, मोदी इस बार पीएम नहीं बनने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, एक इंटरव्यू में मोदी जी ने कहा था कि, बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं लेता, परमात्मा लेते हैं। मोदी, ED से बचने के लिए ऐसा कह रहे हैं। वायनाड सांसद ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनते ही ED उनसे अडाणी पर सवाल करना शुरू कर देगी।
राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए, आप देश को बांटने का प्रयास मत करिए।