MP Santokh Singh: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में पंजाब (Punjab) में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान उनके साथ चले रहे जालंधर से सांसद संतोख सिंह (MP Santokh Singh) का निधन हो गया हैं। वह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ यात्रा में चल रहे थे। इससे पहले संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh) को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया और अस्पताल पहुंचे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख
सांसद संतोख सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारे सांसद श्री संतोख चौधरी के असामयिक निधन के समाचार से दुखी हूं। उनका जाना पार्टी को संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, दोस्तों के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया ट्वीट
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन पर दुख वय्कित किया। उन्होंने टावीट कर लिखा, "जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वह सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
कल होगा अंतिम संस्कार
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंद सिंह ने बताया कि सांसद संतोख सिंह का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वहां चले गए थे। यह बहुत दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है।
संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"
भगवंत सिंह मान ने जताया दुख
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chowdhary) के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने ट्विट में लिखा है – ‘मुझे उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है। भगवान, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’
ये भी पढ़े- Bihar : नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, 60 से ज्यादा सरकारी डॉक्टर बर्खास्त, जानिए क्या है वजह
Comments (0)