केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ( arif mohammed khan ) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। राज्यपाल ( arif mohammed khan ) कई बार केरल सरकार की आलोचना तो कभी किसी अन्य मुद्दे पर उनके बयान चर्चित हो जाते हैं। इसी बीच उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिससे देश की राजनीतिक पारा हाई हो गया हैं।
जो भी व्यक्ति भारत में पैदा हुआ है वह हिंदू ही है
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अब हिंदू धर्म पर दिया हुआ उनका एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है। उन्होंने कहा कि, जो भी व्यक्ति भारत में पैदा हुआ है वह हिंदू ही है। राज्यपाल आरिफ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, यह बात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान कहा करते थे और मैं उनका अनुकरण करता हूं।
भारत में पैदा होने वाला, भारत में रहने वाला, उसे हिंदू बोला जाए
राज्यपाल खान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, मैं अलीगढ़ का पढ़ा हुआ हूं। वहां के संस्थापक सर सैयद ने कहा था कि, वे हिंदू शब्द को धर्म से नहीं जोड़ते हैं। आरिफ मोहम्मद खान ने आगे कहा कि, मेरा मानना है कि, भारत में पैदा होने वाला, भारत में रहने वाला, भारत की जमान से उगा अनाज खाने वाला, भारत का पानी पीने वाला प्रत्येक इंसान को अधिकार है कि, उसे हिंदू बोला जाए। उन्होंने कहा कि, आप अरब देश चले जाएं। आप चाहे हिंदू हों, मुस्लिम हों या फिर इसाई हों वे आपको हिंदी ही कहते हैं।
केरल सरकार से मेरा कोई विवाद नहीं - राज्यपाल खान
वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आगे केरल सरकार के साथ विवाद पर भी आपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, राजभवन का सीएम के साथ कोई विवाद नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि, विवाद तभी होता है जब आप किसी दूसरे के कार्यक्षेत्र में अतिक्रमण कर लेते हैं। यूनिवर्सिटी में गवर्नर को चांसलर बनाया ही इसलिए गया है ताकि यूनिवर्सिटी ऑटोनॉमस रहे और सरकार उसमें इंटरफेयर ना करे। राज्यपाल ने आगे कहा कि, मैं उसके ऑटोनॉमी को बचाने की कोशिश कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें - PM KISAN: किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जानें हर साल किसानों को कितने रुपये मिलेंगे ?
Comments (0)