देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर उद्धव गुट वाली शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि, मध्य प्रदेश में जो अखिलेश यादव के साथ हुआ उससे सभी आहत हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। अखिलेश को पहचानते नहीं है यह कमलनाथ का बयान सही नहीं था। संजय राउत ने कहा कि मध्य प्रदेश में सपा भले ही बड़ी ताकत ना लेकिन कुछ जिलों में उनकी ताकत थी। कांग्रेस को सपा से बात करनी चाहिए थी लेकिन कमलनाथ ने बात नहीं सुनी।
संजय राउत ने यह भी कहा कि, चुनाव आयोग बैलेट पेपर पर चुनाव कराकर दिखाए। उन्होंनें कहा कि, हम ईवीएम की बात नहीं कर रहे हैं।