Delhi Weather: उत्तर भारत में हाल फिलहाल शीतलहर से थोड़ी राहत है। शुक्रवार (13 जनवरी) सुबह 5.30 बजे राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, अगले दो दिनों में फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 जनवरी के बीच पारा 5 डिग्री तक नीचे आ सकता है।
मौसम विभाग ने (weather department) बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जारी है जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की आशंका है। 13 जनवरी को जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir), लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी (snowfall) हो सकती है।
बारिश की संभावना
वहीं पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में बारिश होने की आशंका नहीं है। गुरुवार को ही दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। वहीं दिल्ली के तापमान की बात करें तो राजधानी का तापमान शुक्रवार सुबह 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पालम में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गिरावट दर्ज की जा सकती है
मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और उससे सटे मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की आशंका है। वहीं पूर्व के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 15 तारीख तक गुजरात में तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।
शीतलहर की स्थिति
15 से 18 तारीख के बीच राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बनेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की संभवना है। कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से में 13 और 14 जनवरी को वहीं मध्य प्रदेश में 16 और 17 जनवरी को शीतलहर पड़ने की आशंका जताई गई हैं।
ये भी पढ़े- KCR Targets BJP : चंद्रशेखर राव ने किया बीजेपी पर कटाक्ष, बोले – भारत में हो सकती है तालिबान जैसी स्थिति
Comments (0)