देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए जोरों-शोरों पर प्रचार जारी है। सभी पार्टियां अंतिम चरण की 57 सीटों के लिए लगातार जोर आजमा रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आज अगर कोई युवा छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहे तो बैंक उसे एक रुपया नहीं देता। लेकिन अडानी-अंबानी को लाखों-करोड़ों रुपए मिल जाते हैं, जो हमारे छोटे व्यापारियों को खत्म कर देते हैं। मोदी सरकार पिछले 10 साल से यही काम कर रही है।
देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए जोरों-शोरों पर प्रचार जारी है। सभी पार्टियां अंतिम चरण की 57 सीटों के लिए लगातार जोर आजमा रही है।
Comments (0)