महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का दामन थाम लिया। हालांकि, उनके इस फैसले से ताऊ महावीर फोगाट खुश नहीं हैं।
वो विनेश को समझाएंगे कि...
आपको बता दें कि, जब पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई हुईं थीं और इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला किया था तब उनके ताऊ महावीर फोगाट ने कहा था कि, वो विनेश को समझाएंगे कि, ये निर्णय वापस ले और खेल पर ध्यान देकर ओलंपिक 2028 में हिस्सा लेने के बारे में सोचें। हालांकि विनेश फोगाट ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने कुश्ती से किनारा कर राजनीति से दोस्ती कर ली।
विनेश फोगाट ने तोड़ा ताऊ का दिल !
वहीं विनेश फोगाट के इस कदम से उनके ताऊ महावीर फोगाट खुश नहीं हैं। महावीर फोगाट ने कहा कि, मैंने विनेश को सुझाव दिया था कि, वो कुश्ती में अपना करियर जारी रखें। हालांकि, उसने मेरी बात नहीं मानी और राजनीति में एंट्री से पहले मुझसे सलाह नहीं लिया। महावीर ने कहा कि, मैंने उनसे कुश्ती जारी रखने और चार साल बाद ओलंपिक का लक्ष्य रखने का आग्रह किया। राजनीति में आने का फैसला उनका अपना है। उनमें काफी कुश्ती बाकी है और उन्हें खेल में बने रहना चाहिए। महावीर ने आगे कहा कि, मुझे पसंद नहीं है कि, वह अपने करियर के इस पड़ाव पर राजनीति में रहें। यह फैसला लेने से पहले विनेश ने मुझसे सलाह नहीं ली थी।
अगर विनेश को राजनीति में रुचि थी तो...
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विनेश फोगाट को कुश्ती के दांव सिखाने वाले गुरु महावीर फोगाट ने उनकी बेटी और पूर्व महिला स्टार पहलवान बबीता फोगाट भी राजनीति में हैं लेकिन वो भाजपा के साथ जुड़ी हैं। इसके साथ ही विनेश फोगाट पर रिएक्शन देते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि, अगर विनेश को राजनीति में रुचि थी तो उन्हें कांग्रेस के बजाय भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहिए था।
Comments (0)