पाकिस्तान के कराची में एक और लश्कर आतंकी की हत्या हुई है। यह भारत में CRPF, BSF के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाला खतरनाक आतंकी अदनान अहमद उर्फ अबू हंजाला है। कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोलियों से भून दिया।
पाकिस्तान में एक और भारत के दुश्मन की हत्या हो गई है। कराची में कुछ हमलावरों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अदनान अहमद उर्फ अबू हंजला गोलियों से भून डाला। अबू हंजला ने भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश की थी। हंजला ही सीआरपीएफ, बीएसएफ के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाला लश्कर आतंकी था। हंजला को हमलावरों ने सिर, सीने और पेट में कई बार गोली मारी। हमलावरों ने ISI द्वारा हंजला को दी गई दो-स्तरीय सुरक्षा को भेदकर उसकी हत्या कर दी।
कुख्यात आतंकी अबू ह्न्ज्ला पाकिस्तान में मारा गया