लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे में NDA को स्पष्ट बहुमत मिला है। इसी के साथ BJP नेता नरेंद्र मोदी आज यानी की रविवार को तीसरी बार राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगे। आज शाम 7:15 बजे पीएम के शपथ समारोह का आगाज होगा। जिसमें 8 हजार से ज्यादा मेहमान पीएम के शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे। तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने की खुशियां तो चारों तरफ दिखाई दे रही है। बता दें कि, इस शपथ ग्रहण समारोह में कई विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के भारत आने से दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।