संजय सिंह को दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग केस में गिरफ्तार किया गया है। ईडी का दावा है कि उसके पास संजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे।अब संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गुरुवार सुबह आम आदमी पार्टी इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज तथा पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी आगे भी भाजपा सरकार की पोल ऐसे ही खोलती रहेगी।
पूरे मामले पर राजनीति तेज है। विपक्ष ने जहां इसे मोदी सरकार का डर और तानाशाही करार दिया, वहीं भाजपा का कहना है कि यही आम आदमी पार्टी की सच्चाई है।
भाजपा ने कहा कि आप नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के किंगपिन हैं। अब जेल जाने की बारी उनकी है।
संजय सिंह को क्यों किया गया गिरफ्तार
संजय सिंह को दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग केस में गिरफ्तार किया गया है। ईडी के पास संजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। आप नेता को खुद भी आशंका थी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जिसका जिक्र उन्होंने समय-समय पर अपने बयानों में किया था।Read More: 5 अक्टूबर को पीएम मोदी जबलपुर से करेंगे मनेरी प्लांट का लोकार्पण, 15 लाख उपभोक्ताओं को फायदा
Comments (0)