पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) के अवसर पर सोमवार को एक समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नाम परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा। पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे पहले रॉस द्वीप के नाम से जाना जाता था। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हुए समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने किया द्वीपों का नामकरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (Parakram Diwas) के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार में 21 द्वीपों का नामकरण किया। इन द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है। बता दें कि सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए 2021 में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस घोषित किया था।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी की स्मृति का सम्मान करने के लिए, रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर 2018 में पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के रूप में रखा था। नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप के नाम को भी बदल कर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप किया गया था।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “आज 21वीं सदी देख रही है कि जिस नेताजी सुभाष को आजादी के बाद भुलाने की कोशिश की गई, देश उसी नेताजी को हर पल याद कर रहा है।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि “दशकों से नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की जा रही थी। हमनें इस काम को पूरी लगन से किया।”
ये भी पढ़े: भारत का हॉकी विश्व कप का सपना टूटा, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में जीता क्रॉसओवर मैच
21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम
जिन 21 वीरोम के नाम पर इन द्वीपों का नाम रखा गया है वह है, मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, एम.एम द्वितीय लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार, और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को बताया सर्कस
Comments (0)