Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में मंगलवार से राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी। वह राहुल गांधी के साथ 120 किलोमीटर पैदल चलेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा गाजियाबाद से पदयात्रा शुरू करेंगी। कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा में 120 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। पार्टी कार्यकर्ता इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि यात्रा ने जनता के बीच अपार उत्साह पैदा किया है।
11 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। मंगलवार को लोनी बॉर्डर से गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद,राहुल और प्रियंका बागपत से होते हुए कैराना और शामली के कई अन्य स्थानों को गुजरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा वाले रूट पर हर जगह कांग्रेस पार्टी के होर्डिग, झंडे और बैनर दिखाई दे रहे हैं। यात्रा वाले पूरे रूट पर पुलिस की खास सुरक्षा व्यवस्था है।
लड़की हूं,लड़ सकती हूं'
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रियंका राज्य की राजनीति से अनुपस्थित रही हैं। चुनाव के दौरान प्रियंका ने 'लड़की हूं,लड़ सकती हूं' के नारे के साथ महिला-केंद्रित अभियान का नेतृत्व किया था।
राहुल गांधी को अपनी शुभकामनाएं भेजी
भारत जोड़ो यात्रा के लिए सपा और बसपा जैसे प्रमुख विपक्षी दलों ने राहुल गांधी को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। लेकिन यात्रआ से दूर रहने का फैसला किया है। जनता दल (यूनाइटेड), जो राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन में बिहार में सरकार चला रहा है, यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण के दौरान भाग लेगा। पार्टी के नेता केसी त्यागी ने इसकी पुष्टि की है।
ये भी पढ़े- Indian Science Congress: पीएम मोदी आज 108वें इंडियन साइंस कांग्रेस का वर्चुअली करेंगे उद्घाटन
Comments (0)