लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता संदीप दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी की सीटों को लेकर भविष्यवाणी की है। संदीप दीक्षित ने बताया है कि, इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी कितनी सीटों तक पहुंचती है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि, 300 नहीं बीजेपी को इस बार 200 सीट भी मुश्किल लग रही है। किसी भी हालत में बीजेपी को बहुमत नहीं मिल रही है। इस बार जरूर सरकार पलटेगी।
संदीप दीक्षित ने कहा है कि, आपके पोलिंग एजेंट अगर मुस्तैदी से बैठेंगे तो तेजी से वोटिंग होगी। इसमें किसी पर सवाल उठाने की बात नहीं है।