असम की बीजेपी सरकार ने राज्य में मूल मुस्लिम समुदायों का आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण कराने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया हिमंत बिस्वा सरमा ने 3 अक्टूबर को अधिकारियों को निर्देश भी दिया है। दरअसल, इसके पीछे का उद्देश्य प्रदेश के 5 मूल मुस्लिम समुदायों के कल्याण के लिए कदम उठाना है। वहीं इस मामले को लेकर CMO ने बताया कि, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश में 5 मुस्लिम समुदाय के लोगों के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षेण के लिए राज्य सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें इसका आकलन करने का निर्देश दिया।
असम की बीजेपी सरकार ने राज्य में मूल मुस्लिम समुदायों का आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण कराने का फैसला लिया है।
Comments (0)