Happy Makar Sankranti 2023: पूरे देश भर में मकर सक्रांति का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा के महत्व के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में नई ऊर्जा शक्ति, तेजस्विता और आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर सूर्य देव की प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करें। सूर्य देव को हल्दी और चंदन का तिलक करें और अक्षत चढ़ाएं। उन्हें लाल फूल अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं। इसके बाद सूर्य देव को तिल, गुड़ और खिचड़ी का भोग लगाएं।
दो दिन मनाए जाएगी मकर सक्रांति
आपको बता दें कि, इस साल मकर संक्रांति (Happy Makar Sankranti 2023) दो दिन 14 और 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, सूर्य 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में मकर संक्रांति 15 जनवरी को उदया तिथि होने के कारण मनाई जाएगी। माना जाता है कि, मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों को आध्यात्मिक और भौतिक रूप से आशीर्वाद मिलता है। वे जरूरतमंदों और गरीबों को दान करते हैं। मान्यता है कि, इस दिन (मकर संक्रांति) दान करने का महत्व अन्य दिनों की तुलना में बहुत अधिक माना जाता है।
ये है शुभ मुहूर्त
उदयातिथि के अनुसार, मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन पुण्य और महापुण्य काल में स्नान और दान करना चाहिए। मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी।
पुण्य काल: 15 जनवरी, सुबह 07 बजकर 17 मिनट से शाम 05 बजकर 55 मिनट तक
महापुण्य काल: 15 जनवरी, सुबह 07 बजकर 17 मिनट से सुबह 09 बजकर 04 मिनट तक
इस तरह करें सूर्य देव की पूजा
मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा के महत्व के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में नई ऊर्जा शक्ति, तेजस्विता और आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर सूर्य देव की प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करें। सूर्य देव को हल्दी और चंदन का तिलक करें और अक्षत चढ़ाएं. उन्हें लाल फूल अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं। इसके बाद सूर्य देव को तिल, गुड़ और खिचड़ी का भोग लगाएं।
इस मंत्र का करें जाप
मकर संक्राति के दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए सूर्य देव मंत्रों का जाप जरूर करें। इस दिन सूर्य के खास मंत्र 'ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः' का जाप करते हुए उन्हें अर्घ्य दें।
अपनी राशि के अनुसार ये चीजें करें दान
मेष: गुड़ की मिठाई, मूंगफली, तिल के साथ गुड़ (गुड़)
वृष : चावल, दही, सफेद वस्त्र, तिल मीठा
मिथुन: चावल, सफेद और हरा कम्बल, मूंग की दाल
कर्क: चांदी, सफेद तिल या कपूर
सिंह: ताँबा, गेहूँ तिल मीठा
कन्या: हरे रंग का कंबल, खिचड़ी (चावल और दाल)
तुला: चीनी, सफेद कपड़ा या खीर या कपूर
वृश्चिक : लाल वस्त्र या तिल
धनु: पीला कपड़ा या सुनहरा लेख
मकर: काला कम्बल, काला तिल या चाय
कुम्भ: खिचड़ी, तिल या राजमा
मीन: रेशमी वस्त्र, चना, मसूर या तिल
Comments (0)