भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है। इसरो (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। इसरो ने लिखा, "रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नॉमिनली प्रदर्शन कर रहे हैं।"
ISRO ने शेयर किया था रोवर के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो
इससे पहले इसरो ने रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो भी जारी किया था जोकि लैंडर के इमेजर कैमरे में कैद हुई थी। भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने इतिहास रचते हुए बुधवार (23 अगस्त) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 25, 2023
All planned Rover movements have been verified. The Rover has successfully traversed a distance of about 8 meters.
Rover payloads LIBS and APXS are turned ON.
All payloads on the propulsion module, lander module, and rover are performing nominally.…
रोवर के बाहर आने का वीडियो भी किया था जारी
लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर विक्रम लैंडर से बाहर आ गया था। इसरो ने सोशल मीडिया पर रोवर के बाहर आने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "और इसी के साथ चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला।"Here is how the Lander Imager Camera captured the moon's image just prior to touchdown. pic.twitter.com/PseUAxAB6G
— ISRO (@isro) August 24, 2023
भारत ने रचा इतिहास
लैंडर मॉड्यूल ने 23 अगस्त को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंड किया था। इसी के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया था। साथ ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश भी बन गया था।Read More: PM Modi को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से किया सम्मानित
Comments (0)